मरते वक्त इंसान के दिमाग में क्या चलता है ? वैज्ञानिकों ने लगाया पता , जानकर हो जाओगे हैरान ……
Brain activity during death : एक मशीन के जरिये पता लगाया कि मरने के बाद इंसान के दिमाग में क्या चलता है। मरे हुए इंसान के दिमाग की रिकॉर्डिंग की उससे कुछ ऐसा देखने को मिला जो आपको हैरान कर देगा। ……
What do Dying People Think: आप सबने एक बार ये जरूर सोचा होगा कि मरने के बाद इंसान क्या महसूस करता है। वो क्या सोचता है। ये आपके मन में जिज्ञासा जरूर रही होगी। तो आज हम आपके इस सवाल का जवाब लेकर आये है।आपको बता दें कि एस्टोनिया की यूनिवर्सिटी ऑफ तारतू के वैज्ञानिकों ने इसका पता लगाया है. डॉ रॉल विसेन्ट नाम के एक वैज्ञानिक ने 87 साल के एक बूढ़े आदमी पर एक्सपेरिमेंट किया। ये बुजुर्ग मिर्गी से पीड़ित था। उसके मरने से कुछ समय पहले EEG मशीन से बुजुर्ग के दिमाग की रिकॉर्डिंग की गई. जिससे की कुछ चौंका देने वाला दरस्य देखने को मिला।
EEG मशीन का प्रयोग पहली बार इस काम को करने के लिए किया गया था। मिडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक जिस इंसान पर इस मशीन का प्रयोग हुआ था उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी। रिसर्च में यह पता चला की जिस तरह की तरंगे सपना देखते में निकलती है रिकॉर्डिंग में उसी तरह की तरंगे मरते हुए आदमी के दिमाग में दिखी। उस मरीज़ के मरने के समय 900 सेकंड की रिकॉर्डिंग बनी। इससे वैज्ञानिकों ने यह निष्कर्ष निकला कि मनुष्य मरते समय अपनी पूरी ज़िंदगी को याद करता है। इससे यह भी पता लग सकता है कि इंसान के शरीर का कौन सा ऑर्गेन मौत के बाद कितनी देर में डोनेट किया जा सकता है.